Showing posts with label politics. Show all posts
Showing posts with label politics. Show all posts

Friday, April 5, 2013

दिल्लीवाले बाबा की तिलस्मी कहानियाँ ।



दिल्लीवाले  बाबा की  तिलस्मी  कहानियाँ ।


स्थल - अत्यंत  अमीर  महानुभावों  की  महासभा ।

"चीं..ई..ई..ई..ई..!" कार  आकर  ठहरी  और अपने  अंगरक्षक की  बड़ी  फौज के  साथ, दिल्लीवाले बाबा सभामंडप में  प्रवेश  करते  हैं । साथ ही  उनकी  जयकार  गूँजने  लगती  है ।

वत्स, चलो अब सीधा पॉईंट पर आते हैं..!

====

दिल्लीवाले बाबा- " क्यों  होता  है  ऐसा? आप  लोग  क्यों  करते  है  ऐसा? दीजिए, जवाब दीजिए..! हाँ..हाँ,  मैं  आप  सब  से  पूछ  रहा  हूँ..बोलिए..बोलिए ?"

एक  अमीर  श्रोता," अरे..या..र, ये  तो  आते ही  हम पर  भड़क  रहा  है..! हम से  कोई गलती  हो गई  है  क्या?"

दूसरा  अमीर  श्रोता," बिलकुल, इसे  यहाँ  आमंत्रित  करने  की..ही..ही..ही..ही..ई..!"


दिल्लीवाले   बाबा," सब  चुप  हैं....सब  के  सब  चु..उ..उ..प   हैं,  है   ना? आप  स...ब   चुप   हैं....क्योंकि, मेरी  बात  आप की  समझ से   परे   हैं..! ठीक  है..ठी..क  है..! कोई  बात  नहीं, मैं.., मैं..ई..आप को  समझाता  हूँ  और  वह  भी  एक  रोचक  कहानी के  जरिए..! ज़रा  ध्यान  से  सुनिएगा..!


वही  अमीर  श्रोता," या..र..अ..अ.., क्या  हम  यहाँ   कहानियाँ  सुनने को  आए  हैं?"


वही  दूसरा  अमीर  श्रोता," सुन ही  लेते  हैं, क्या  फर्क पड़ता  है..!"


दिल्लीवाले  बाबा," वैसे  कहानी  लंबी  नहीं  है..! एक बार मेरे पास,  विदेश से कुछ लोग  आए  और  उन्होंने ने  मुझ से कहा, हम  हमारी  चंद  तकनीकी  समस्याएँ, आप के  किसी  निष्कासन के  पास  जाकर  सुलझाना  चाहते  हैं..! मैंने  कहा, ठीक  है, आप फला-फला  विद्यालय  में, फला-फला  विद्वान  प्राध्यापक को  जाकर  मिलें, आप की सारी  समस्याओं का समाधान  तुरंत  हो जाएगा..!

वह सभी लोग  वहाँ  गए  और  उस विद्वान  प्राध्यापक से  मिल कर  वापस  जब,  मेरे पास  आए  तब  उन्होंने,  मुझ से,  ये  कहा   कि, हमारी   यही   समस्याओं  का  समाधान  हम  यदि  विदेश में  कराते, तब हमें  अनेक  गुना  खर्च  करना  पड़ता, यहाँ  आपके  `रेफरन्स`  से,  हम  उस  विद्वान  प्राध्यापक से   मिले  और   हमारी  समस्या,  बहुत  कम  खर्च  में   सुलझ  गई..!"


वही  अमीर   श्रोता, "या..र, ये  तो  बड़ी  अच्छी  वात  है..!"


दिल्लीवाले  बाबा," चलिए, अब  आप  सब  मुझे  ये  बताइए  कि, आपने  इस  कहानी से क्या  बोध  प्राप्त  किया...! यस, हाथ  उपर  करें.., कोई  नहीं? ठीक  है,  मैं  ही  बता  देता...आ...आ..,

( इतने में, वही  श्रीमंत  श्रोता ने  हाथ  उपर  किया । ) वेरी नाईस, आप  बताइए, अरे  कोई  इनको   एक   माइक  तो   देना   भैया..!"


वही  अमीर  श्रोता,(माइक  पा कर)" हैलॉ..वन-टू-थ्री-फोर..हैलॉ-हैलॉ-हैलॉ,  हाँ  सब  ठीक   है..!

सर...जी, सब  से   पहले,  इतनी  अच्छी  कहानी  सुनाने  के लिए, हम सभी की  ओर  से,  आप  का  बहुत-बहुत  धन्यवाद जी..! इतनी  बढ़िया  कहानी, बचपन  में  मेरी  माँ  ने   कभी  नहीं  सुनाई  जी..!"


दिल्लीवाले  बाबा,"अरे, क्या  बात  करते  हो..! मेरी  माँ  तो,  रात को  मेरे  पास  आकर  रोते- रुलाते   ढेरों   नई-नई   कहानियाँ  सुनाए  बगैर  आज भी  मुझे  सोने  नहीं देती..!"


वही अमीर श्रोता," सर..जी, आप  की  इस   तिलस्मी  कहानी  में   बड़ा  ही  ग़हरा  उपदेश   छिपा   हुआ  है  जी..! पहला  उपदेश - किसी को  भी   विदेश  में  नहीं  रहना  चाहिए  क्योंकि, वहाँ   हमारे  देश से  भी   ज्यादा   समस्याएँ   है, ठीक  है  जी..!

दूसरा  उपदेश-  अगर  विदेश में  रहने वालों को   कभी भी,  किसी भी  समस्या का  अगर  समाधान  चाहिए  हो   तो,  सब से  पहले  यहाँ  आकर   उन्हें,  आप से  मिलना  चाहिए, ठी...क  है  जी..ई..!

अब  तीसरा  उपदेश  ये  है  कि, इस   देश  में,  आप  के   रेफरन्स  से, कहीं  भी  जानेवाले  की  समस्या,  यूँ   चुटकियों  में  सुलझ  जाती  है   औ...र  वह  भी   बहुत  कम  खर्च  में, वरना  इन  सारे  सरकारी  बाबुओं को  तो  सब  जानते  हैं  जी..!

अब  चौथा  उपदेश- (बाबा का एक अंगरक्षक दौड़  के  पास  आता  है  और  माइक  छिन  लेता  है ।)  अ..रे..अ..रे..भैया,  पूरा  तो  करने  दो,  मेरा  माइक, मेरा  माइक, मे..ए..ए..ए..रा    माई..ई..ई..क..!"


वही  दूसरा  अमीर  श्रोता," अ..बे, शराफ़त से  बैठ  जा..! बाबा  के   रेफरन्स  से, बाबा  की  खुद  की  समस्या का  (तुम?)  समाधान  करने  हेतु   ये   पहलवान  आया  है..! ही..ही..ही..ही..ही..!"


====


दोस्तों, आप  क्या  समझे, कुछ  नहीं?

हालाँकि, इस  तिलस्मी  कहानी से   मैं ने   यही  उपदेश  पाया  है कि, इस  देश  के  सभी  मतदाता-नागरिक  ने,  खुद  का  सही  मूल्य  कभी  न  समझा है, ना कभी  किया  है..!  जाने  दो   या..रों..! शायद, यही  तो  है,  मेरा  भारत  महान?


क्या  और  दो  कहानियाँ  बाक़ी  रह  गई ? छोड़ो   दोस्तों,  फिर  कभी,  ऐसा  प्रलाप  सुने  ना  सुनें, क्या  फ़र्क़  पड़ता  है..!


मार्कण्ड दवे । दिनांकः ०५-०४-२०१३.

Ratings and Recommendations by outbrain

Followers

SpellGuru : SpellChecker & Editor For Hindi​​



SPELL GURU