Showing posts with label सवाल. Show all posts
Showing posts with label सवाल. Show all posts

Friday, September 2, 2011

सवाल-जवाब ।




प्यारे दोस्तों, 

क्या आप इन सवालों का उत्तर दे पाएंगे? 

हरएक सवाल के संभवित उत्तर के सामने अंक लिखे हैं, 

सबसे ज्यादा अंक (१३५) = स्पष्ट मत ।

मध्यम अंक (९०) = ज्यादा ज्ञान प्राप्ति की ज़रूरत ।

कम अंक (४५) = भ्रमित मन ।

================  

"अगर आपके पास मस्तिष्क है, इसका मतलब यह मान सकते है कि आप बुद्धिमान हैं?"

A-हाँ  (१५)

B-ना (१०)

C-जरूरी नहीं..!! (५)

========

" अपने आप को सुधारने के लिए,अपनी  तुलना दूसरों के साथ करना जरूरी  है क्या?"

A-हाँ  (१५)

B-ना (१०)

C-जरूरी नहीं..!! (५)

========

" कृपया ध्यान दें, मेरी  मदद करें, वर्ना मैं आत्महत्या कर लूँगा?"

A-सच,(१५)

B-झूठ,(१०)

C-पता नहीं..!!(५)

========

"क्या आपने कभी किसी मनपसंद गीत पर, भावुक होकर, भावनात्मक प्रतिक्रिया दी थी?"

A-हाँ  (१५)

B-ना (१०)

C-जरूरी नहीं..!! (५)

========

"बाजार और पार्टियों में महिलाओं के उनके शरीर को उजागर करनेवाले इतने बेशर्म कपड़े से आप विचलित हो जाते हैं?"

A-हाँ  (१५)

B-ना (१०)

C-जरूरी नहीं..!! (५)

========

" नारी भ्रूण हत्या की बढ़ती वारदातों से आप चिंतित है?

A-हाँ, (१५)

B-ना, (१०)

C- यही वास्तविकता है..!! (५)

========

" एक पुरूष का कार्य,सही ढंग से करने की क्षमता रखनेवाली नारी की आप सराहना करेंगे? 

A-हाँ  (१५)

B-ना (१०)

C-जरूरी नहीं..!! (५)

========

"क्या आप किसी नारी को आती देखकर, अपने बहते आंसु को रोक देते हैं?

A-हाँ  (१५)

B-ना (१०)

C-जरूरी नहीं..!! (५)

========

" क्या आप शिकायत करते हैं कि, आप का मित्र आप से संबंध तोड़ना चाहता है?

A- हाँ, (१५)

B- ना, (१०)

C- मुझ से ऊब गया है..!! (५)

========

प्यारे दोस्तों, अगर आप इन सवालों के उत्तर जानते हैं तो, अपने स्वभाव का मूल्यांकन आप ही कर लेना..!!

मार्कण्ड दवे । दिनांक-०२-०९-२०११.

Saturday, April 16, 2011

भड़कीले सवाल-चटकीले जवाब-भाग-२.

भड़कीले सवाल-चटकीले जवाब-भाग-२.
(Courtesy Google Images)


प्यारे दोस्तों, पता नहीं क्यों? कुछ पति महाशय अपनी पत्नी की हमेशा बुराई करते नज़र आते हैं..!! उन्होंने  मुझे कुछ भड़कीले सवाल भी भेजे हैं? चलो, ये सारे सवाल का, सही उत्तर पाने का एक प्रयास हम करें,शायद किसी पति-पत्नी का काम बन जाएं..!!

भ.स.-" मेरे पति हमेशा मुझ पर गुस्सा होकर कहते हैं, मेरे अंदर छिपे जानवर को जगाने की कोशिश मत करना, व..र्ना...? ये सुन-सुनकर,मैं तंग आ गई, क्या करूँ?"
 
च.ज.-" कहीं से एक तिलचट्टा (Cockroach) पकड़कर उस जानवर पर फेंके, भीतर का जानवर ड़रपोक है या ख़ूँख़ार, अभी पता चल जाएगा..!!
 
भ.स.- "मेरी पत्नी जब बहुत ज्यादा खुश होती है तब, कुकिंग बुक से रॅसिपी पढ़कर, मुझे कोई भी नयी वानगी पका कर खिलाती रहती है, मगर मेरा तो पेट ही खराब हो जाता है..!! क्या करूँ?
 
च.ज." आपके घर की सभी कुकिंग बुक्स, कूरियर से अपनी सास को भेज दो..!! फिर भुगतेगा आपका ससुर,अपने कुकर्मों का फल..!!
 
भ.स.-" मेरे पति मुझे हमेशा कहा करते है, मेरे जीवन में तुम से बड़ी मुसीबत और कोई नहीं हो सकती? ऐसा सुनकर बहुत बुरा लगता है..!!"
 
च.ज." आज ही,किसी ज्वैलरी शॉप में जाइए और पति देव की औकात से ज्यादा ज्वैलरी खरीदें..!! अगर, पति देव आप पर, भड़क उठे तो कह देना, जितनी बड़ी मुसीबत, उतना ज्यादा नुकसान?"
 
भ.स."मेरी पत्नी सजधज कर रोज़ मुझ से, एक ही सवाल करती है,मैं कैसी दिख रहीं हूँ? रोज़-रोज़ झूठ बोलना मुझे पसंद नहीं है..!! क्या करूँ?"
 
च.ज.-"घर की सभी दीवारों पर शीशें लगवा लें,बाद में भाभीजी अपने आप को आईने में देखकर, खुद ही डर जाएगी क्योंकि, आईना कभी झूठ नहीं बोलता..!!"
 
भ.स. "एक नारी का कौन सा रूप, नर के लिए अच्छा होता है माँ का या पत्नी का?"
 
च.ज. " खुद ही समझ लो..!! एक नारी के (माँ) कारण हम, दुनिया में रोते हुए आते हैं और दूसरी  नारी (पत्नी) हम कहीं रोना बंद न कर दें, इस बात का हमेशा ध्यान रखती है..!!"
 
भ.स.-" मेरे पति मुझे कहते हैं, मेरी साँस तुम ही हो, मेरी ग्रासनली भी तुम हो..!! श्वास और ग्रासनली, कुछ ग़लत नहीं है? 
 
च.ज." वैरी स्मार्ट बॉय..!! कहीं ग़लती से भी आप श्वास- नली में फँस जाए तो, आप के पति देव तो, बे-मौत ही मर न जाए क्या?
 
भ.स.-"मैंने मेरे पति से, यूँ ही एक सवाल किया, आप को मुझ में कौन सी ख़ासियत अच्छी लगती है? उन्होंने पूछा, क्या मतलब?  जितने दिखते हैं,क्या वह उतने भोलेभाले होंगे?
 
च.ज.-" भाभीजी, आप जल्द से जल्द किसी ज्योतिषी या डॉक्टर को कन्सल्ट कीजिए..!! आप की ग्रह दशा (घरवाली)और आपके पति की `काम`-दिशा (बहारवाली) ग़लत मार्ग पर चल पड़ी लगती है..!!"
 
भ.स." मेरे पति को फिल्म देखने का शौक नहीं है, पर हम सभी घरवालों के लिए, हर पंद्रह दिन के बाद, फिल्म के टिकट ख़रीद लाते हैं..!! मेरे `वो`कितने अच्छे हैं, नहीं?
 
च.ज." भाभीजी, पूरा घर खाली होने के पश्चात, घर में किसी और फिल्म की शूटिंग तो नहीं होती हैं ना? आपने कभी जांच पड़ताल की है क्या?"
 
भ.स." मेरे पति को चौबीसों घंटे सिरदर्द की शिकायत रहती है..!! कई डॉक्टर्स से जांच करवाई, सभी ने कहा कुछ नहीं है..!! फिर सिर दर्द क्यों?"
 
च.ज." भाभीजी, आपको तो खुश होना चाहिए..!! उनके सिर में कुछ नहीं है, इसीलिए तो उन्होंने, आप से विवाह किया है? पते की बात, है या नहीं?
 
भ.स." अगर नवविवाहित दो जोड़े (कपल) कहीं पर मिल जाए तो, चारों नर-नारी का, परस्पर व्यवहार कैसा होना चाहिए?
 
च.ज." अब क्या जवाब दें? दोनों  नारी एक दूसरे के ज़ेवर और ड्रेस देखा करेंगी और दोनों नर एक दूसरे की पत्नी को..!!"
 
=============
 
" ENJOY, NO COMMENTS ."

मार्कण्ड दवे । दिनांकः-१६-०४-२०११.

Thursday, March 24, 2011

भड़कीले सवाल - चटकीले जवाब भाग -१.

भड़कीले सवाल - चटकीले जवाब भाग -१.
(courtesy-Google images)

भड़कीला SMS सवाल-"सवेरे-सवेरे मेरे नयन में आज कुछ चुभ रहा है प्रिया, कल रात ख़्वाब में शायद तुम्ही आयी थी क्या ?"

चटकीला जवाब - "ओह.., मेरे प्यारे भाई साहब, अगर आप मुझसे  मुख़ातिब है तो  हम, रक्षा-बंधन के शुभ पर्व पर अवश्य मिलेंगे और अगर आपने ये सवाल आपकी भावी सास (मेरी मम्मी) से किया है, तब तो  ख़ुदा ख़ैर करे ।"  

=======

प्यारे दोस्तों,

फ़र्स्ट अप्रैल का अप्रैलफूल-डे नज़दीक आ रहा है । हमारे कुछ दोस्तों ने, अपने मन की भड़ास निकालने के लिए, हमसे कुछ भड़कीले सवाल पूछे हैं ।

उन सारे सवालों का जवाब देना, हमारा परम मानव धर्म एवं एकमेव कर्तव्य है ।  दोस्तों, हम जवाब तो दे रहें हैं पर उसमें बताए गए, उपाय खुद अपनी ज़िम्मेदारी पर ही आज़माना, किसी विपरीत अंजाम के लिए हम कतई ज़िम्मेदार नहीं रहेंगे, कह देते हाँ..!!

(स्पष्टता- वैसे,यह जवाब सिर्फ हास्य-व्यंग-विनोद के लिए हैं, 
आज़माने के लिए नहीं ।)

`SO, LET`S  START MY FRIENDS.`

======

भड़कीला सवाल- " मैं  २२ साल का नवयुवक हूँ मेरी गर्लफ़्रेंड के  बग़ैर,  मैं सूना सूना सा पड़ गया हूँ, क्या करुं?

चटकीला जवाब -" गर्लफ़्रेंड का दुपट्टा ओढ़कर आईने  के सामने, (ब्वॉयफ़्रेंड - गर्लफ़्रेंड) दोनों  रोल खुद करके देखें, शायद दिल को करार आ  जाए..!!

भड़कीला सवाल- " मेरी गर्लफ़्रेंड जब रोती है तब मुझे हमेशा हँसी निकल आती है, गर्लफ़्रेंड चीड़कर रूठ जाती है । मैं क्या करुं?"

चटकीला जवाब -"अपनी गर्लफ़्रेंड के पापा और भाई से एकबार रूबरू हो आओ,गर्लफ़्रेंड के साथ-साथ आपको भी रोना आ जायेगा..!!"

भड़कीला सवाल-" मेरी शादी हो जाने के बाद मुझे पता चला है की, मेरी  पत्नी बहिरी है । अब क्या करुं?"

चटकीला जवाब - "ओह..,ये तो बहुत बड़े फ़ायदे वाली बात है । आप अपनी बाहर वाली `वोह`से, फोन पर अब खुल कर बातें कर सकेंगे..!! हाँ, SMS मत करवाना, घर वाली बहिरी है-अंधी नहीं..!! "

भड़कीला सवाल-"मेरी गर्लफ़्रेंड के पापा पुलिस ईन्स्पेक्टर है और मेरे पापा शहर के बहुत बड़े डॉन है । क्या हम दोनों की शादी संभव है?"

चटकीला जवाब - "दोस्त, ये तो सोने पर सुहागा जैसी बात हो गई । शादी की बात आगे बढ़ाइए..!!"

भड़कीला सवाल-"मेरा अभी-अभी एंगेजमेन्ट हुआ है । मेरी भावी पत्नी ज़रा कम अक्ल है और मुझे अब मेरी साली पसंद है । क्या करुं?"

चटकीला जवाब - " आपके किसी कम अक्ल दोस्त के साथ, कम अक्ल भावी पत्नी से परिचय करवा कर,साली राज़ी हो तो,उसके साथ भाग जाएं..!! (पुख़्त वय का होना ज़रुरी है)"

भड़कीला सवाल-" मेरी पसंद की हुई कन्या मेरे माता-पिता को पसंद नहीं आती । ऐसा करते-करते, मैं ३४ साल तक कुँवारा रह गया । क्या करुं?"

चटकीला जवाब -" वॅ..री सिम्पल..!! माता-पिता के सामने, आप किसी ब्वॉयफ़्रेंड से शादी बनाना चाहते हैं, ऐसा ज़ाहिर कर दीजिए । सप्ताह भर में, आप की मनपसंद कन्या से शादी हो जाएगी..!!"

भड़कीला सवाल-"मुझे मेरी गर्लफ़्रेंड की सिर्फ आंखे पसंद है, गर्लफ़्रेंड नहीं, क्या करुं?"

चटकीला जवाब - "शादी के बाद काजल की फ़ैक्टरी लगाकर, गर्लफ़्रेंड-पत्नी की आंखों चौबीसों घंटे काजल लगाते रहना..!!"

भड़कीला सवाल-"मेरी गर्लफ़्रेंड ने मेरा गिफ्ट किया हुआ गुलाब का फूल, पैरों तले कुचल डाला । क्या यह सही है, अब मैं क्या करुं?"

चटकीला जवाब - " दोस्त, अब की बार,गर्लफ़्रेंड को फूलगोभी देना । कम से कम उसे तो,कुचल नहीं पाएगी,O.K?"

भड़कीला सवाल-" मैं मेरी गर्लफ़्रेंड के साथ, गार्डन में, बस ऐसे ही बैठा था,अचानक पुलिस आकर मुझे थाने ले गई । ऐसा क्यों?"

चटकीला जवाब - "दोस्त, ऐसे ही क्यों बैठा था? कुछ न करने वाले, अ-कर्मी प्रेमीओं के उपर वैसे भी पुलिस ज़्यादा ही चिढ़ती रहती है ..!!"

भड़कीला सवाल-" मेरा नाम कपिल है । मुझे वैलेंन्टाईन डे पर बजरंगदलवालोंने  खूब पिटा । क्या प्यार करना गुनाह है?"

चटकीला जवाब - " आपको पहले ही अपना नाम बता देना चाहिए था, कपिल का अर्थ बजरंग होता है । मगर,आप ऐसा बंदर पना करते ही क्यूँ है?"

भड़कीला सवाल-" मेरी पत्नी मुझे पालतू कुत्ता समझती है । क्या करुं?"

चटकीला जवाब - " वफ़ादारी के लक्षण को कस कर पकड़े रखो..!!"

भड़कीला सवाल-"मेरी तुलना में,मेरी पत्नी अधिक सुंदर है । अभी-अभी शादी के बाद, उसके ढेर सारे देवर उसके आसपास मंडराने लगे हैं । क्या करुं?"

चटकीला जवाब - " आपकी पत्नी को समझा दो, हर एक देवरसे, दो-दो लाख रुपया शादी का उपहार माँगे ।दूसरे दिन से एक भी बंदा,  भाभी तो क्या, आपके घर के आसपास भी दिखेगा नहीं..!!"

=======

"ANY COMMENTS."

मार्कण्ड दवे । दिनांक- २४-०३-२०११.

Ratings and Recommendations by outbrain

Followers

SpellGuru : SpellChecker & Editor For Hindi​​



SPELL GURU